#Education related articles
Search This Blog
Tuesday, 23 February 2021
Thursday, 8 October 2020
88th Anniversary of Indian Airforce (8th October 2020)
भारतीय वायुसेना दिवस (8thअक्टूबर 2020)
आइए जानते है भारतीय वायुसेना के शौर्य के बारे में-
भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी। आजादी (१९५० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था और १९४५ के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी (१९५० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) के पश्चात इसमें से "रॉयल" शब्द हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया।
आज़ादी के बाद से ही भारतीय वायुसेना पडौसी मुल्क पाकिस्तान के साथ चार युद्धों व चीन के साथ एक युद्ध में अपना योगदान दे चुकी है। अब तक इसने कईं बड़े मिशनों को अंजाम दिया है जिनमें ऑपरेशन विजय - गोवा का अधिग्रहण, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस व ऑपरेशन पुमलाई शामिल है। ऐसें कई विवादों के अलावा भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का भी सक्रिय हिसा रही है।
भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते है। वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल (ACM), एक चार सितारा कमांडर है और वायु सेना का नेतृत्व करते है। भारतीय वायु सेना में किसी भी समय एक से अधिक एयर चीफ मार्शल सेवा में कभी नहीं होते।
इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में स्थित है एवं २००६ के आंकडों के अनुसार इसमें कुल मिलाकर १७०,००० जवान एवं १,३५० लडाकू विमान हैं जो इसे दुनिया की चौथी सबसे बडी वायुसेना होने का दर्जा दिलाती है।
आपको सभी भारतीय वायुसेना दिवस की शुभकामनाएं।
भारत के जवानों को मेरा नमन 🙏🏻🙏🏻🙏🏻। बात है देश की सुरक्षा की तो भारत की वायुसेना, थल सेना, जल सेना तीनों ही अपना काम कर रहीं है।🙏🏻🙏🏻
Touch the sky with glory.
Jai Hind
Tuesday, 6 October 2020
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 2021 परीक्षा हिन्दी गद्य का इतिहास जानदार प्रश्नों का संकलन हल सहित
हिन्दी गद्य का इतिहास
यूपी बोर्ड परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन
यदि आप यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में हिन्दी विषय में हिंदी गद्य इतिहास के प्रश्नों को अच्छे से तैयार करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक से telegram channel ko join kare और पीडीएफ को डाउनलोड करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। तैयारी जीत की ।
Telegram channel Link is here 👇
इसके लिए आप टेलीग्राम पर सर्च करें-padhakuadda247 और तुरंत डाउनलोड करें।
ऐसे ही अच्छे विषयों और देश दुनिया से संबंधित ज्ञानवर्धक सामग्री से जुड़े रहने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें व शेयर करें और telegram channel ko join kare।
Thanks
ऐसे ही अन्य विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करने के लिए हमसे बताएं हमें कॉमेंट करें कि किस विषय पर आपको सामग्री चाहिए।
Facebook page
Sunday, 4 October 2020
गांधी शास्त्री जयंती लाल बहादुर शास्त्री जयंती
गांधी व शास्त्री जयंती (2 अक्टूबर)
महात्मा गांधी जयंती व लालबहादुर शास्त्री जयंती
क्या आप जानते है कि हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के दिन ही एक और महापुरुष का जन्म दिवस मनाया जाता है उनका नाम लाल बहादुर शास्त्री है वह हमारे देश के प्रधानमंत्री भी बने । इसके पूर्व शास्त्री जी स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय होकर भाग लिया था। इनके प्रधानमंत्री पद का कार्यकाल डेढ़ साल का ही था परन्तु जो कार्य इन्होंने अपनी पूरी लगन के साथ इतने कम समय में किया और जिजीविषा बनाए रखी उसका आज के नेताओं को अनुकरण करना चाहिए उससे सीखना चाहिए।
शास्त्री जी का जन्म दिवस व उपलब्धियां
भारत रत्न से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर सन् 1902 को हुआ था। बहादुर शास्त्री जी को मरणोपरांत सन् 1966 में भारत रत्न से नवाजा गया था।
स्वर्गवास- शास्त्री जी का 11 जनवरी,1966 को रहस्यमय परिस्थितियों में स्वर्गवास हो गया।
प्रधानमंत्री के रूप में-
शास्त्री जी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। हालांकि उनका कार्यकाल छोटा था परंतु उन्होंने अपने इस लघु कार्यकाल में भी बहुत ही अच्छे तरीके से काम किया देश में हरित क्रांति को नई दिशा दी।
महात्मा गांधी का जन्म
भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले, अहिंसा के पुजारी कहे जाने वाले व स्वतन्त्रता सेनानी महात्मा गांधी का जन्म 02 अक्टूबर ,सन्1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधी जी अहिंसा को अधिक महत्व देते थे। भारत की आजादी में उनका भी बहुत योगदान है। गांधी जी के जन्म दिवस को बहुत ही धूमधाम से बनाया जाता है। इसे जयंती के रूप में मनाया जाता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)